Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीसीएस मुख्य परीक्षा का समय छह माह बढ़ाया जाए: कापड़ी
  • देहरादून

पीसीएस मुख्य परीक्षा का समय छह माह बढ़ाया जाए: कापड़ी

RNS INDIA NEWS 02/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का छह माह का समय बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक सेवा आयोग की त्रुटियों के कारण हिंदी भाषी पाठ्यक्रम के अभ्यार्थियों का बहुत बड़ा नुकसान होने जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो त्रुटियां अभ्यर्थियों की ओर से आयोग को बताई जा रही हैं, एक समिति बनाकर अभ्यर्थियों की समस्या सुनकर उनका समाधान किया जाए। शनिवार को मीडिया को जारी एक बयान में कापड़ी ने कहा कि राज्य में लोक सेवा आयोग की ओर से नवंबर में होने वाली पीसीएस की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों ने कई त्रुटियां गिनाईं हैं। इससे राज्य के अनेको हिंदी भाषी पाठ्यक्रम वाले अभ्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। एक तरफ सरकार हिंदी भाषा की अनिवार्यता पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ राज्य की मुख्य परीक्षाओं में हिंदी पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से कराया जाता है। लेकिन इस वर्ष हिंदी माध्यम में पाठ्यक्रम को करीब 30 से 40 प्रतिशत बदल दिया गया है। यह बदलाव प्रारंभिक परीक्षा के लंबे समय बाद किया गया है। साथ ही आयोग की ओर से अभी तक संशोधित पाठ्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया, जिस कारण हिंदी पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों को तैयारी करने का समय नहीं मिल पाया है। पाठ्यक्रम देरी से मिलने कारण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से बाहर होने की स्थिति आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप कर मुख्य परीक्षा की तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटाखा जलाने को लेकर पड़ोसियों ने की मारपीट
Next: दून के विकास को लेकर उदासीनता का आरोप लगाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.