Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पवित्र छड़ी यात्रा की व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री से मिला जूना अखाड़े का प्रतिनिधि मंडल
  • हरिद्वार

पवित्र छड़ी यात्रा की व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री से मिला जूना अखाड़े का प्रतिनिधि मंडल

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

नौ अक्टूबर को चारों धाम के लिए रवाना होगी छड़ी यात्रा

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा सनातन परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा इस वर्ष 9 अक्टूबर से चारों धाम सहित उत्तराखंड के समस्त पौराणिक स्थलों के लिए रवाना होगी। छड़ी यात्रा को लेकर जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी तथा श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरी के नेतृत्व मे संतों का दल बागेश्वर रवाना हो गया। बागेश्वर में पवित्र छड़ी को संगम में स्नान कराने के बाद नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद संत छड़ी लेकर 26 सितंबर को मायादेवी मंदिर पहुंचेगे।  छड़ी यात्रा की तैयारियों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए जूना अखाड़े के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी तथा श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में भेंट की। श्रीमहंत प्रेमगिरी महराज ने पवित्र छड़ी यात्रा भ्रमण कार्यक्रम तथा यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री से आवश्यक व्यवस्थाएं किये जाने को लेकर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को भी इस संदर्भ में ज्ञापन दिया। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया कि पवित्र छड़ी यात्रा का प्रारंभ जगतगुरु आद्य शंकराचार्य महाराज ने लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व सनातन वैदिक धर्म की स्थापना के लिए शुरू किया था। जो शंकराचार्य यात्रा के नाम से प्रसिद्ध है। तभी से सनातन धर्म की रक्षा तथा उसकी स्थापना के लिए धर्माचार्यों, अखाड़ो तथा साधु सन्यासियों द्वारा पवित्र यात्रा देश के विभिन्न भागों में निकाली जाती है। जूना अखाड़े द्वारा भी परंपरागत यात्रा बागेश्वर से प्राचीन काल से निकाली जाती थी। लेकिन लगभग 110 वर्ष पूर्व कतिपय कारणों से यह यात्रा स्थगित हो गई थी। वर्ष 2019 से इसे पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के उपेक्षित पौराणिक तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करना, पलायन रोकना व स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में वर्ग विशेष के लोगों की सक्रियता पर अंकुश अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि पौराणिक तथ्यों के आधार पर जहां सनातन धर्म की स्थापना होगी। वहीं तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। श्रीमंहत हरिगिरी महाराज ने कहा कि छड़ी यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छड़ी यात्रा 9 अक्टूबर से माया देवी मंदिर जूना अखाड़ा से विधिवत रूप से प्रारंभ होगी। इस पावन यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व पवित्र छड़ी बागेश्वर से नगर भ्रमण तथा बागनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार मायादेवी मंदिर में स्थापित की जाएगी। जहां से 8 अक्टूबर से पवित्र छड़ी हरिद्वार नगर में भ्रमण करेगी नगर भ्रमण के दौरान पवित्र छड़ी मनसा देवी, चंडी देवी, दक्षेश्वर महादेव, बिल्केश्वर महादेव, दक्षिण काली मंदिर, दत्तात्रेय चौक, बाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति मूर्ति चौक, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, श्री चंद्राचार्य चौक आदि स्थानों पर पूजा अर्चना हेतु जाएगी। पूजा अर्चना के बाद 9 अक्टूबर को भ्रमण के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा पवित्र छड़ी यात्रा का समापन 1 नवंबर को माया देवी मंदिर जूना अखाड़ा में होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेक इन इंडिया के आठ साल पूरे, चालू वित्त वर्ष में एफडीआई के 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान
Next: अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.