Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी श्रीनगर रोड पर पुश्ता टूटा, पांच वाहन दबे
  • पौड़ी

पौड़ी श्रीनगर रोड पर पुश्ता टूटा, पांच वाहन दबे

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  लगातार हो रही बारिश से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर रोड पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुश्ता टूटने से यहा पर खड़ी 4 से 5 दोपहिया वाहन मलबे में दब गए है। कड़ी मशक्कत के बाद लोगो द्वारा अपने वाहन यहा से निकाले गए। वाहनों के मलबे मे गिर जाने से लोगो को नुकसान भी उठाना पड़ा है। पुश्ता टूटने से यहा पर सरकारी आवास को भी नुकसान पहुंचा है। सरकारी आवास में परिवार के साथ रह रहे जिला एवं अर्थ सांख्यिकी अधिकारी राम सलोने ने आवास खाली कर दिया है। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह, आशीष, जीतेंद्र आदि का कहना है कि यहां पर पानी की निकासी नहीं होने से लगातार पानी आ रहा था। जिससे सड़क का पुश्ता गिर गया। लोगों ने आरोप लगाया कि मानसून को लेकर जिला प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग उठाई है। वहीं, बारिश से शनिवार को जिले के 27 मोटरमार्गों पर यातायात ठप रहा। जिसमें 4 राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग व 22 ग्रामीण मोटरमार्ग शामिल रहे। शनिवार को जिले के राज्य मार्ग लक्ष्मणझूला-धुमाकोट, मरचूला-सराईखेत, थलीसैंण-डोटियाल, कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी आदि मोटरमार्ग बंद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचा दिखाकर कार लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: केदारनाथ हाईवे डोलिया देवी में रहा दिनभर बंद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.