Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हाईवे डोलिया देवी में रहा दिनभर बंद
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाईवे डोलिया देवी में रहा दिनभर बंद

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  दो दिनों की बारिश ने जनपद में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। केदारनाथ हाईवे जगह-जगह पर मलबा आने के कारण बाधित हो रही है जबकि बदरीनाथ हाईवे पर भी कई जगहों पर मलबा और बोल्डर आने का खतरा बना है। शनिवार को केदारनाथ हाईवे डोलिया देवी में दिन भर बंद रहा। जबकि काकड़ागाड में 4 घंटे आवाजाही बंद रही।
मानसूनी सीजन में हाईवे का बंद होने का क्रम जारी हो गया है। विशेष रूप से केदारनाथ हाईवे पर कई संवेदनशील स्थान सक्रिय हो गए हैं जहां हर साल हाईवे बार बार अवरुद्ध होता रहा है किंतु आज भी इसका स्थाई ट्रीटमेंट नहीं हो पा रहा है। शनिवार को केदारनाथ हाईवे काकड़ागाड में मलबा आने के कारण सुबह 8 बजे आवाजाही के लिए बाधित हो गया। एनएच लोनिवि द्वारा त्वरित ही जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। लगातार बारिश के चलते यहां दोपहर 12 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जा सकी। जबकि केदारनाथ हाईवे पर ही फाटा के पास डोलिया देवी मंदिर में सुबह से ही हाईवे बंद रहा। बड़ी मात्रा में मलबा आने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी श्रीनगर रोड पर पुश्ता टूटा, पांच वाहन दबे
Next: व्यापारी से जालसाजी में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.