Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तमंचा दिखाकर कार लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

तमंचा दिखाकर कार लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new
रुद्रपुर(आरएनएस)।  टेस्ट ड्राइव के बहाने कार स्वामी को सुनसान जगह ले जाकर तमंचा दिखाकर कार लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेकंड हैंड कार का सौदा करने का काम करते थे। पुलिस ने उनसे एक तमंचा और लूटी कार की आरसी बरामद की है। पुलिस लूटी गई कार बरामदगी करने में जुटी है। शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 जून को ग्रीनपार्क निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 25 जून को नैनीताल हाईवे आवास विकास स्थित फर्म ओम सांई कार बाजार में उसने अबरार अंसारी और वंश मखीजा से अपनी एक कार (नेक्सान) को बेचने की बात की थी। इसका सौदा 4.7 लाख रुपये में तय हुआ। आरोप था कि दोनों उसकी कार की टेस्ट ड्राइव के बहाने उसको कार से किच्छा रोड की तरफ ले गये। आरोप था कि इस दौरान दोनों उसे तमंचा दिखाकर उसकी कार लूटकर फरार हो गये। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने विभिन्न टीमों का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आस-पास के करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सामिया लेकसिटी निवासी अबरार अंसारी पुत्र निसार अहमद को ग्रीन पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस और चोरी की कार की आरसी बरामद की गई। वहीं आवास विकास निवासी वंश मखीजा पुत्र प्रमोद मखीजा और ग्राम बेरिया केलाखेड़ा निवासी जितेंद्र पुत्र विनोद को केलाखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि जितेंद्र ने भी दोनों का साथ दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के चलते कई गांव में हुआ जलभराव, ग्रामीण परेशान
Next: पौड़ी श्रीनगर रोड पर पुश्ता टूटा, पांच वाहन दबे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.