Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी की शांभवी ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

पौड़ी की शांभवी ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड

RNS INDIA NEWS 14/11/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में पौड़ी की शांभवी ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। शांभवी मूल रूप से पौड़ी गांव की रहने वाली है और बैडमिंटन खेल के प्रति उसका लगाव करीब आठ साल की उम्र से ही हो गया था। ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के गर्ल्स डबल अंडर 17 मुकाबले में शांभवी रौथान और अक्षिता मनराल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। शांभवी और अक्षिता की जोड़ी ने तमिलनाडु की टीम को हराया। इसके साथ ही मिक्सड डबल्स अंडर 17 मुकाबले में भी तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक भी उत्तराखंड को दिलाया। 7 से 12 नवंबर 2024 तक जयपुर में ऑल इंडिया की सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शांभवी बताती है कि शुरुआत में पौड़ी के इंडोर स्टेडियम में ही खेल का अभ्यास किया और बैडमिंटन खेल की बारीकियां कोच गणेश आर्य की देखरेख में सीखी। इसके बाद अन्य कोचों ने भी खेल को लेकर कई जानकारियां दीं। इसके बाद कई जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। शुरुआत में कई मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन हार नहीं मानी और अपने खेल में निरंतर सुधार किया। बताती है कि माता-पिता दोनों शिक्षक हैं और उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने का हौसला दिया। इसी का नतीजा है कि आज ऑल इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल हो सका। बताती हैं कि अब आगे लक्ष्य देश के लिए गोल्ड जीतने का है, इसके लिए वह प्रयासरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेलंग बाईपास में भारी ब्लास्टिंग से जोशीमठ में दहशत
Next: पीएम आवास योजना पंजीकरण का झांसा दे महिला के दस्तावेजों पर ले लिया लोन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.