Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान
  • पौड़ी

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान

RNS INDIA NEWS 15/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। जिले के प्रभारी मंत्री ने वीसी के माध्यम से जिला योजना की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अभी तक 70 फीसदी धनराशि खर्च की जा चकुी है। प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए जिला योजना की शेष धनराशि मार्च तक शतफीसदी खर्च करने के निर्देश दिए। जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री चंदन राम दास ने लोनिवि व वन विभाग को भौतिक व वित्तीय प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक लैंसडौन महंत दलीप रावत ने बताया कि पहाड़ों में मत्स्य पालन की अपार संभावना है लेकिन मौसम ठंडा होने के कारण वर्तमान में उपलब्ध मछलियों की प्रजातियां अच्छे से ग्रोथ नहीं कर पा रही है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को यहां की ठंड के अनुरूप अच्छे तरीके से पनपने और ग्रोथ करने वाले मछलियों की अन्य प्रजातियों को तलाशने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आगामी जिला योजना में पर्यटन विभाग को बड़ी योजनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिला योजना के तहत 88 करोड़ के परिव्यय के सापेक्ष 61 करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शेष धनराशि को मार्च तक खर्च करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. डीएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला उद्यान जिला डा. डीके तिवारी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष की बर्खास्तगी आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक आगे बढ़ाई
Next: पटवारी पेपर लीक प्रकरण में 2 और अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक 15 की हो चुकी है गिरफ़्तारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.