Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी नेशनल हाईवे पर बोल्डर बने खतरा, हटाने की मांग
  • पौड़ी

पौड़ी नेशनल हाईवे पर बोल्डर बने खतरा, हटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल और सतपुली के बीच चल रहे चौड़ीकरण कार्य का मलबा बरसात में राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सतपुली मल्ली से गुमखाल के बीच निर्माण एजेंसी शिवालिक इंफ्रा की ओर से कटिंग का मलबा हाईवे से नीचे फेंका गया है जो सतपुली-भिताड़ा-चाई मोटर मार्ग और रैतपुर-मैंदोली-जयहरीखाल मार्ग के ऊपर अटका हुआ है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी और क्षेत्र पंचायत गढ़कोट की सुनीता देवी ने सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर मलबा हटाने और एहतियात बरतने के निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि मलबा लगातार नीचे गिर रहा है जिससे रैतपुर मार्ग और आसपास के गांवों जैसे भिताड़ा तल्ला व मल्ला, कालोंजल, रणकोट, गढ़कोट के लोगों को खतरा है। इसी मार्ग से कोटद्वार, लैंसडौन और रिखणीखाल से जिला मुख्यालय जाने वाले लोग भी आवागमन कर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में भी एक वाहन पर बोल्डर गिरने से चालक की मौत हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि बरसात में यह खतरा और बढ़ सकता है क्योंकि कई जगह बोल्डर हाईवे किनारे ढलान पर असुरक्षित स्थिति में पड़े हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खरसाली में सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुले
Next: उत्तर प्रदेश से इंटरव्यू देने आए युवक का गंग नहर में मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.