Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • फाटा के पास मोड़ पर फिसली बाइक, बिजनौर निवासी युवक की दर्दनाक मौत
  • रुद्रप्रयाग

फाटा के पास मोड़ पर फिसली बाइक, बिजनौर निवासी युवक की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। यह हादसा बैरांगना फाटा के समीप एक तीखे मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान शादाब (35 वर्ष), पुत्र शमीम, निवासी नजीमाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शादाब अपनी बाइक से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, जब रात लगभग 8:30 बजे बैरांगना फाटा के समीप एक बड़े मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसका सिर सड़क पर बुरी तरह से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही फाटा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फाटा चौकी प्रभारी दिनेश सती ने जानकारी दी कि हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में शोक की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बैरांगना फाटा सहित कई स्थानों पर तीखे मोड़ और सीमित सड़क चौड़ाई के चलते दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में पूर्व सैनिकों का आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन
Next: जल संस्थान के संविदा श्रमिकों की कई समस्याएं हुई हल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.