Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में हिमानी ने 228 मतों से की जीत हासिल
  • पौड़ी

पौड़ी में हिमानी ने 228 मतों से की जीत हासिल

RNS INDIA NEWS 25/01/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। नगर पालिकाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने जीत हासिल कर ली है। निकाय चुनाव में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी को 228 मतों के अंतर से हरा दिया। जबकि बीते निकाय चुनाव की विजेता रही भाजपा को यहां तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़़ा है। पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई इस सीट पर अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस के साथ चार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। आरओ पौड़ी व एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी को कुल 3165 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी को 2937 मत हासिल हुए। बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने 228 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को सुषमा रावत को 1240 मतों के साथ तीसर स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी कुसुम चमोली को 684, प्रियंका थपलियाल को 515, बीरा भंडारी को 183 मत प्राप्त हुए। नोटा के खाते में 49 मत आए। जबकि 261 मत अवैध पाए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन को हटाने की मांग
Next: कर्णप्रयाग में भाजपा के गणेश शाह बने नगर पालिकाध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.