Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में बहुगुणा को जयंती पर किया याद
  • पौड़ी

पौड़ी में बहुगुणा को जयंती पर किया याद

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 105 वीं जयंती मंडल मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट में बहुगुणा मूर्ति स्थल पर युग पुरुष हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। हिमालय पुत्र के नाम से विख्यात पौड़ी जिले के बुघाणी गांव में 25 अप्रैल 1919 में जन्मे हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 105वीं जयंती पर लोगों द्वारा याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा चौमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति के साथ ही वह कुशल प्रशासक क्रांतिकारी व आंदोलनकारी नेता थे। उन्होंने अपने जीवन काल में देश की राजनीति को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, एससी बड़थ्वाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव नरेश नौडियाल, गबर सिंह नेगी, शिवप्रसाद रतूड़ी, गिरीश बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक यूनियन के नरेन्द्र कैंतुरा बने अध्यक्ष
Next: पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी में हिमाचल का दबदबा

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.