Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में 20 सड़कों पर आवाजाही रही ठप
  • पौड़ी

पौड़ी में 20 सड़कों पर आवाजाही रही ठप

RNS INDIA NEWS 05/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश रही। मौसम विभाग ने जिले के ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। प्रशासन ने इस चेतावनी को देखते हुए मंगलवार को एक से लेकर 12वीं तक के स्कूलों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे। मंगलवार को जिले के सभी हिस्सों में बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। नैनीडांडा के दो गांवों में बिजली के पोल टूट जाने से सप्लाई बाधित रही। इसके साथ ही सड़कों पर भारी बोल्डर और मलबा आने से जिले के 20 सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित रही। हालांकि लोनिवि ने सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई हुई थी। बंद हुई सड़कों में प्रमुख जिला मार्ग सतपुली-दुधारखाल, नालीखाल-कपोल सहित स्टेट हाइवे लक्ष्मणझूला- रथुवाढ़ाब सड़क भी शामिल है। लोनिवि सड़कों को आवाजाही के लिए उसी दिन तो खोल रहा है लेकिन कई सड़कों पर सफर जोखिम भरा हो गया है। पुश्तों के टूटने की वजह से सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। वहीं सड़कों पर मलबे के ऊपर बारिश पड़ने की वजह से सड़कें दलदल में तब्दील हो रही है। ऐसे में इन पर चलना खतरा बन गया है। धुमाकोट क्षेत्र की जड़ाऊखांद -मजेंडाबैंड सड़क पर भी भारी मलबा आने से अवरुद्ध हुई। बाद में जेसीबी ने मलबा तो हटाया लेकिन सड़क पर बारिश की वजह से दलदल में हो गया। बारिश की वजह से नैनीडांडा ब्लाक के छिटोली और किनाथ गांव में बिजली के पोल टूटने से बिजली की सप्लाई बाधित हुई। दोनों ही गांवों के 30 से अधिक परिवार प्रभावित है। यूपीसीएल के अफसरों के मुताबिक बारिश के कारण लाइन को ठीक करने में समय लग रहा है। बसोली गांव में बिजली के पोल गिरने का खतरा बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी
Next: फायरिंग कर छह ग्रामीणों को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.