Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी महोत्सव में गढ़रत्न नरेंद्र नेगी को सुनने उमड़े लोग
  • पौड़ी

पौड़ी महोत्सव में गढ़रत्न नरेंद्र नेगी को सुनने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/12/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  व्यापार सभा की पहल पर चल रहे पौड़ी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और लोकगायक अनिल बिष्ट के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में गीत और नृत्यों की प्रस्तुतियां मनमोहक रही। कार्यक्रम की शुरुआत गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भूम्याल देवता कंडोलिया के भजन जाग जा कंडोल्या बाबा जाग जा से शुरू की। कार्यक्रम में बाबा दुधाधारी तेरी जै जै कार हो से नृत्य करते कलाकारों का प्रदर्शन शानदार रहा। अनिल बिष्ट के मधुली हर्ची देहरादून मा के बाद चैता की चैतवाली और ऐजा हे भानुमति पाबौ बाजार गाने पर दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए। नरेंद्र सिंह नेगी और अंजलि खरे के युगल गीत राजीनमा कै जा और प्रतीक्षा बमराड़ा के साथ गाए गीत पहाड़ू मा जड्डू व्हेगे भारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सांस्कृतिक संध्या में मैकू इक चुंगटी बस, सल्याणी सारी, फूल फ्यूंली बोलूं, त्वि छई आदि गीत नृत्य प्रस्तुत किए। खचाखच भरी दर्शक दीर्घा ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। नृत्य पक्ष में अशोक रावत, सुदर्शन बिष्ट, वर्षा रावत, साक्षी पुंडीर, ज्योति रावत अंकित नेगी, अब्बू रावत और संतोषी पंवार जबकि संगीत पक्ष में की बोर्ड पर विनोद चौहान, तबला सुभाष पांडे, बांसुरी महेश ऑक्टोपैड विकास चमोली तथा ढोलक पर सुमित ने संगत की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने संध्या का उद्घाटन करते हुए कहा कि पौड़ी महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापार सभा की पहल सराहनीय है। कहा कि पौड़ी में इस सांस्कृतिक उत्सव से नगर प्रतिभाओं को मंच मिला है। इस प्रकार के आयोजनों में सभी को एकता के साथ सहयोग करना चाहिए। कहा कि व्यापार सभा को इस आयोजन में उनकी ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा, वीरेंद्र खंकरियाल, प्रवीण नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय शर्मा, सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत, रवि नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनभूलपुरा हिंसा में जान गंवाने वाले अलबशर के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
Next: युवती घर से लापता, दो युवकों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.