Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के तमलाग में शुरु हुआ ऐतिहासिक मोरी मेला
  • पौड़ी

पौड़ी के तमलाग में शुरु हुआ ऐतिहासिक मोरी मेला

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  गगवाडस्यूं घाटी के तमलाग गांव में रविवार से मोरी मेला शुरू हो गया। यह मेला 12 साल बाद आयोजित किया जाता है। 6 महीने तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में प्रवासी ग्रामीण भी जुट रहे हैं। मेले में 6 महीने तक पांडव नृत्य के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। रविवार को ग्रामीण मेले में काली दास को सम्मान पूर्वक मन्दिर मे लेकर आये। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया। रविवार को गगवाडस्यूं घाटी के तमलाग गांव में रविवार से मोरी मेला शुरू हो गया। इस दौरान ग्रामीण कालीदास को सम्मान पूर्वक मंदिर में लाए। इसके बाद माता कुंती को न्यौता देकर मंदिर तक लाया गया। जिसके बाद मंडाण लगाकर मेले की विधिवत शुरुआत हुई। 6 महीने तक चलने वाला यह मेला हर साल 12 में आयोजित किया जाता है। मेले में 6 महीने तक पांडव नृत्य के साथ ही विभन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान तमलाग गांव के मध्य स्थित भैरव मंदिर के चौक में प्रतिदिन ढोल सागर से पांडव को अवतरित किया जाएगा। मेले में गणेश पूजन के साथ ही देवप्रयाग तक पैदल यात्रा भी की जाएगी। गेंडी वध, दो पेड़ गांव लाए जाने सहित अन्य पारंपरिक विधियों का भी विधि-विधान से आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लाक प्रमुख अस्मिता नेगी, मोरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुबोध नैथानी, मीडिया प्रभारी प्रदीप रावत, नवीन सिंह नेगी, दीपक रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को सम्मोहित कर सोने के जेवरात ले गए ठग
Next: कार खाई में गिरने से टीला के दो युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.