Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एनएच अधिकारियों को लगाई फटकार
  • पौड़ी

डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एनएच अधिकारियों को लगाई फटकार

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

सभी तहसीलों में ब्रेथ एल्कोमीटर रखने के निर्देश

पौड़ी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अफसरों को सभी तहसीलों में ब्रेथ एल्कोमीटर रखने के निर्देश दिए। कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान डीएम ने फरासू में क्रश बैरियर नहीं लगाने पर एनएच श्रीनगर के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। सोमवार को आयोजित बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने सड़क मार्गों पर हुए सुधार कार्य, चालान कार्यवाही, ब्लैक स्पाटों पर सुधार कार्य, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की जानकारी ली। डीएम ने अफसरो को सख्त निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर सड़क सुधारीकरण का काम रह गया है वहां जल्द कार्य पूरा कर लिया जाए। डीएम ने वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम यमकेश्वर को वाहन दुर्घटना की जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि को ब्लैक स्पाटों का कार्य समय पर पूरा करने, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, कै्श बेरियर सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि जिस तहसील व थाना क्षेत्र स्तर पर इस वर्ष शून्य दुर्घटनाओं का आंकड़ा रहेगा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल, आरटीओ अनिता चंद, सीओ पुलिस प्रेमलाल टम्टा, अधिशासी अभियंता पाबौ केएस नेगी, दुगड्डा डीपी सिंह, लैंसडौन पीएस बिष्ट, बैंजरो विवेक सेमवाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्नि पीड़ित परिवार को गैस कनेक्शन देकर पहुंचाई राहत
Next: जोशीमठ की तर्ज पर कर्णप्रयाग में भी होगा मुआवजा एवं पुनर्वास: डॉ० धन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.