Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी डीएम ने कैंटीन भवन से अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश
  • पौड़ी

पौड़ी डीएम ने कैंटीन भवन से अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में डीएम ने औद्योगिक इकाई सिताबपुर में कैंटीन भवन पर अवैध कब्जा होने पर कड़ी नाराजगी जताई। बताया गया कि कैंटीन भवन में किसी व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा किया है। कई बार के नोटिस थमाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा सका है, जिस पर डीएम ने कैंटीन भवन से जल्द ही कब्जा हटाने के निर्देश दिए। मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने विभागीय अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों से संबंधित सभी तरह के सुधारात्मक कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रोथ सेंटर में जगह-जगह टूटी चाहरदीवारी के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने जल्द ही पुलिस व राजस्व विभाग की सहायता से औद्योगिक इकाई सिताबपुर में कैंटीन भवन पर हुए कब्जे को हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएसन द्वारा उद्यमियों, औद्यौनिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी जल्द पूरा करने, चिल्लरखाल लालढांग मोटरमार्ग पर वन विभाग के बैरियर के पास ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में एटीएम लगाने, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में सार्वजनिक शौचालय व सौन्दर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रोथ सेंटर में हर महीने में एक दिन तय करते हुए आयुष विभाग के अधिकारी को उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम ईला गिरी, महाप्रबंधक उद्योग आरसी नौटियाल, सहायक प्रबंधक माधो सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन
Next: यूकेएसएसएससी सहित सभी घोटालों की सरकार कर रही निष्पक्ष जांच: भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.