Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौंडेश्वर मेले में देव दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • देहरादून

पौंडेश्वर मेले में देव दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। ब्लॉक में गौरा घाटी के बैनाउडे मेला स्थान पर आयोजित पौंडेश्वर देवता के मेले में उपरली अठगांव और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मेले में शामिल लोगों ने देव हारुल पर नृत्य कर मेले का आनंद लिया। चकराता ब्लॉक के सीढ़ी गांव में पौंडेश्वर देवता का मंदिर है। सदर स्याणा विजयपाल सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय परंपरा के अनुसार हर साल आषाढ़ पूर्णिमा को देवता की पालकी को मंदिर से बाहर निकालकर देव स्रोत पर स्नान कराया जाता है। इसके बाद अगले दिन पालकी को गौरा घाटी स्थित मैदान में ले जाकर श्रद्धालुओं को देवता के दर्शन कराए जाते हैं। लेकिन इस वर्ष शुभ मुहर्त के अनुसार देव पूजा के एक दिन बाद रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को देव पालकी को सीढ़ी स्थित देवता के मंदिर से निकाल स्नान कराया गया था। इसके बाद महाराज की पालकी को मंदिर में विराजमान करा दिया गया। रविवार को दोबारा देव पालकी को मंदिर से बाहर निकाल गौरा घाटी स्थित बैनाउडे मेला स्थान पर लाया गया। यहां उपरली अठगांव के बिजनू, चुनोटी, बिजनाड़, चण्डियारा, बिरपा, सीडी, बड़कोटी, पोखरी, पुनाह, धारकोट, कांडीधार आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर मेले का लुत्फ उठाया। मेले में शामिल आसपास के क्षेत्र के महिला, पुरुषों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ देव हारुल पर नृत्य किया। इस दौरान प्रधान पोखरी जगत सिंह, सुभाष जोशी, सरदार सिंह, विरेंद्र, कुंवर सिंह, जगत सिंह चौहान, जयपाल सिंह, जवाहर सिंह, किशन, शूरवीर सिंह आदि सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मवाकोट-कण्वाश्रम रोड बनाने को प्रदर्शन किया
Next: उपचुनाव में इंडिया गठबंधन, सिविल सोसाइटी का कांग्रेस को समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.