Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा निरस्त
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा निरस्त

RNS INDIA NEWS 12/01/2023
UKPSC

हरिद्वार। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आने पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पूरी भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब इस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा निरस्त होने से इस परीक्षा में शामिल हुए 114071 अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। पटवारी, लेखपाल के 563 पदों पर आठ जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया गया था।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी कर पटवारी, लेखपाल के 563 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस भर्ती परीक्षा के लिए 158210 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। आयोग के अनुसार पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा में 114071 अभ्यर्थी उपस्थित रहे थे। जबकि 44139 अभ्यर्थी इस परीक्षा में गैरहाजिर रहे थे। प्रदेश के 13 जनपदों में 598 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग मुख्यालय के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की ओर से पटवारी, लेखपाल परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने का मामला सामने आने के बाद आयोग की अन्य परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में आ गई हैं। यूकेएसएसएससी के बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग मुख्य मुख्यालय से परीक्षा लीक हो जाने से अभ्यर्थियों की उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक से परीक्षा को निरस्त कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत से की बीते 25 वर्षों से बन रही सड़क का कार्य को पूरा करवाने की मांग
Next: पटवारी भर्ती भी चढ़ी नक़ल माफिया की भेंट, पेपर लीक मामले में 4 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.