Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्थरों से हमलाकर महिला से जेवर लूटे
  • हरिद्वार

पत्थरों से हमलाकर महिला से जेवर लूटे

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार। सांप की केंचुली देने के बहाने एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के जेवर लूट लिए। आरोपियों ने जेवर लूटने से पहले महिला के चेहरे पर पत्थरों से हमलाकर बेहोश किया। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कृष्ण कन्हैया रंगा निवासी बी विंग आनंद सीएचसी नटवर नगर रोड जोगेश्वरी मुंबई बीते 15 सितंबर से कनखल के पुरषोत्तम विहार में रह रहे हैं। कृष्ण कन्हैया ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी मां चंदादेवी रंगा की मुलाकात एक सपेरे से हो गई। 17 नवंबर को स्वयं को सपेरा बताने वाले युवक ने मां को सांप की केंचुली देने की बात कहकर मातृ सदन रोड जगजीतपुर में बुलाया। भांजे के आने के बाद सांप की केंचुली देने की बात कही। तभी कुछ ही देर में एक अन्य युवक मोटरसाइकिल लेकर आया और चंदादेवी को मातृ सदन रोड से पुल पार कर जंगल में ले गया। जहां पहुंचकर युवकों ने सिर और मुंह पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। महिला को मृत समझकर हाथों से सोने की दो जोड़ी चूड़ियां, सोने की अगूंठी निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह बेटे से संपर्क किया। घटना के बाद राहगीरों ने महिला को देखा और कनखल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को होश आने के बाद महिला ने अपने बेटे को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद कृष्ण ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया क‌ि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कक्षा 6 के छात्र ने किया सहपाठी छात्र से कुकर्म
Next: फेसबुक से बढ़ाया मेलजोल, फिर नाबालिग को झांसे में लेकर फरार हुआ एक बच्चे का बाप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.