Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा की रफ्तार थमी
  • देहरादून

पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा की रफ्तार थमी

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश।  19 अक्तूबर को आपदा के बाद पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी तो मंदी की मार झेल रहे परिवहन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे। लेकिन एक सप्ताह बाद यात्रा मंद हो गई है। हालत यह है कि बीते चार दिनों से यात्रा के प्रवेशद्वार ऋषिकेश से एक भी बस देवधाम की ओर रवाना नहीं हुई है। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में सन्नाटे जैसी स्थिति है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद होने है। ऐसे में स्थानीय परिवहन व्यवसायियों को यात्रा के जोर पकड़ने की उम्मीद जगी। यात्रा में तेजी भी आयी। 26 अक्तूबर तक एक दिन में औसतन 15 से 20 बसें तीर्थयात्रियों का जत्था लेकर चारधाम के लिए रवाना हुईं। लेकिन सप्ताहभर तेजी के बाद अब यात्रा की रफ्तार थमने से तीर्थनगरी ऋषिकेश के परिवहन व्यवसायियों में मायूसी छाने लगी है। परिवहन व्यवसायी यशपाल राणा, योगेश उनियाल, बृजेश उनियाल ने बताया कि उम्मीद थी कि 20 नवंबर तक यात्रा चरम पर पहुंचेगी। पिछले डेढ़ साल से स्थगित चल यात्रा से हुए नुकसान से परिवहन व्यवसाय मंदी से उबरेगा। लेकिन यात्रा की रफ्तार मंद पड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार से बड़ी संख्या में यात्री चारधाम के लिए जा रहे हैं। इसकी वजह पहले ऋषिकेश में फोटोमीट्रिक पंजीकरण के चलते यात्री ऋषिकेश आते थे। लेकिन, यह व्यवस्था बंद होने से यात्री अब ऋषिकेश को बाइपास कर सीधे आस्थापथ की ओर बढ़ जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरोप साबित होने पर होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त
Next: मुख्यमंत्री धामी ने दी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.