Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पत्नी से सुलह के लिए दिल्ली गए युवक और उसके दोस्त के संदिग्ध हालात में मिले शव
  • नैनीताल

पत्नी से सुलह के लिए दिल्ली गए युवक और उसके दोस्त के संदिग्ध हालात में मिले शव

रवि अपने दोस्त गोलू शर्मा तथा अपने आठ वर्षीय बेटे अभिमन्यु के साथ दिल्ली गया था।
RNS INDIA NEWS 10/01/2026
dead body

हल्द्वानी (आरएनएस)। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए दिल्ली गए हल्द्वानी के दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव दिल्ली के मडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

वैलेजली लॉज स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले 32 वर्षीय रवि गुप्ता की शादी करीब दस वर्ष पहले दिल्ली के मडावली निवासी अंजलि से हुई थी। बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और मामला दिल्ली की महिला हेल्पलाइन में विचाराधीन था। पांच जनवरी को हेल्पलाइन में सुलह के लिए तारीख तय थी। इसी सिलसिले में रवि अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा, वर्तमान निवासी हल्द्वानी और मूल निवासी बरेली, तथा अपने आठ वर्षीय बेटे अभिमन्यु के साथ दिल्ली गया था। रवि ने बेटे को ससुराल में छोड़ दिया और इसके बाद पत्नी से हेल्पलाइन में मुलाकात की। इसके बाद से दोनों युवकों से परिजनों का संपर्क टूट गया।

परिजनों के अनुसार सात जनवरी को हल्द्वानी पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि रवि का शव मडावली रेलवे स्टेशन के पास मिला है। जब परिवार दिल्ली पहुंचा तो उन्हें पता चला कि शव पांच जनवरी को ही बरामद हो चुका था। आरोप है कि रेलवे पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को सूचना देने के बावजूद, रवि के पास आधार और पैन कार्ड होने के बाद भी परिजनों को समय पर जानकारी नहीं दी गई। परिजनों ने बताया कि रवि के बाएं हाथ, पैर और जबड़े पर गंभीर चोट के निशान थे।

इसी दौरान छह जनवरी को रवि के दोस्त गोलू शर्मा का शव भी उसी क्षेत्र में मिलने की जानकारी सामने आई। गोलू हल्द्वानी में ऑटो चालक था और मूल रूप से बरेली का निवासी था। उसके परिजन शव को बरेली ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। वहीं रवि का अंतिम संस्कार हल्द्वानी में किया गया।

रवि के पिता ओमकार गुप्ता, जो नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाते हैं, ने आशंका जताई कि उनके बेटे और उसके दोस्त की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद रवि की पत्नी मायके चली गई थी। बाद में रवि का छोटा भाई नितिन भाभी को लेने गया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद नितिन अपने भतीजे अभिमन्यु को हल्द्वानी ले आया था। ओमकार गुप्ता ने कहा कि दोनों शव ससुराल से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिले हैं, जिससे संदेह और गहराता है। उन्होंने मामले में दिल्ली जाकर पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।

मृतक की पत्नी अंजलि ने भी अपने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच की बात कह रही है, जबकि परिजन निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां नंदा राजजात 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Next: पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में पार्किंग मैनेजर को कार से कुचला

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.