Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां नंदा राजजात 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

मां नंदा राजजात 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-10 at 17.22.42_11zon

अल्मोड़ा। मां नंदा राजजात 2026 की तैयारियों को लेकर नंदा देवी परिसर, अल्मोड़ा में एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजजात को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए प्रारंभिक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अल्मोड़ा से सभी सदस्य ग्राम नोटि जाएंगे। वहां नंदा राजजात 2026 की तैयारियों को लेकर आगे के कार्यक्रम और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि इस उद्देश्य से शीघ्र ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर आवश्यक समन्वय और सहयोग को लेकर वार्ता करेगा। पदाधिकारियों और वक्ताओं ने कहा कि मां नंदा राजजात उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे सफल और भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी। कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही तैयार कर ली जाएगी, ताकि राजजात का आयोजन परंपरागत गरिमा और व्यापक सहभागिता के साथ हो सके। बैठक में नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, ताराचंद जोशी, अनूप साह, किशन गुरुरानी, गोविंद सिंह मेहरा, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश कनवाल, नवीन वर्मा, धनंजय शाह, नरेंद्र कुमार वर्मा, एल.के. पंत, जगत तिवारी, विजय कनवाल, राहुल सिंह कनवाल, जीवन चंद्र गुप्ता, रवि गोयल, हीरा बिष्ट, ईशान शाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूमि अभिलेखों की ऑनलाइन मिलेगी सत्यापित प्रति, राजस्व विभाग के छह वेब पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Next: पत्नी से सुलह के लिए दिल्ली गए युवक और उसके दोस्त के संदिग्ध हालात में मिले शव

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.