Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना बाजपुर के बड़ाभोज गांव की है, जहां यह चौंकाने वाला मामला सामने आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर सिंह और उसकी पत्नी पूनम के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि गुस्से में आकर पूनम ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। घटना के वक्त मौजूद परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मंदिर सिंह को आग से बचाया और तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों की मानें तो मंदिर सिंह का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है और उनकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है।

घटना के बाद पीड़ित की मां सरला देवी ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उनकी बहू पूनम मौके से फरार हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डेरिया पुलिस चौकी प्रभारी नरेश मेहरा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इसे घरेलू कलह का भयावह रूप मान रहे हैं। पुलिस आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थाना सल्ट में छात्रों को दी गई पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी
Next: चौखुटिया पुलिस ने छात्रों को थाने की कार्यप्रणाली से कराया रूबरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.