Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • पत्नी ने गले में फंदा लगाकर दी जान, कुछ ही घंटे बाद पति ने भी कर ली आत्महत्या
  • बिहार

पत्नी ने गले में फंदा लगाकर दी जान, कुछ ही घंटे बाद पति ने भी कर ली आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
default featured image

गोपालगंज (आरएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में पत्नी की आत्महत्या के बाद पति के भी खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ,थावे थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव निवासी मोहम्मद कैश (35) की पत्नी अफरीना खातून (29 वर्ष) पारिवारिक विवाद के कारण अपने कमरे में जाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस बीच, मृतका के पिता ने अपने दमाद (मोहम्मद कैश) के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या करने के आरोप की एक प्राथमिकी दर्ज करवाई। गुरुवार की सुबह जब दर्ज प्राथमिकी की खबर कैश को मिली तो उसने भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
थावे के थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात में महिला का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता सिवान जिले के कनहर गांव निवासी वजीर अहमद ने इसके बाद थाने में एक लिखित बयान में दहेज में एक लाख नकद व बाइक के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप मोहम्मद कैश पर लगाया।
इसके बाद सुबह जब कैश को मामला दर्ज होने की जानकारी मिली तो उसने भी उसी कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली, जिसमें उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसी कमरे में मोहम्मद कैश का शव लटका मिला।
परिजनों के मुताबिक दोनों का निकाह नौ जुलाई 2012 को हुआ था। दोनों के दो बच्चे बेटा फरहान अली (6) और बेटी फलक खातून (3) हैं।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
इधर, इस घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा है तथा लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना की रफ्तार काबू में लेकिन फिर भी रहें सतर्क
Next: चुनाव के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.