Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना की रफ्तार काबू में लेकिन फिर भी रहें सतर्क
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

कोरोना की रफ्तार काबू में लेकिन फिर भी रहें सतर्क

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार काबू में है। डेढ़ साल बाद प्राथमिक स्कूल भी खुल चुके हैं, पर इससे उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। बल्कि और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि कोरोना संक्रमण से छोटे बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके, लेकिन स्थिति इससे ठीक उलट है। स्कूल में एंट्री एवं छुट्टी के समय कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। छोटे बच्चे बेफिक्र होकर दोस्तों के कंधे में हाथ डाले स्कूलों से घर को जा रहे हैं।
करीब 19 महीनों बाद स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे की रौनक तो लौटी है, लेकिन संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। प्राथमिक कक्षाओं में औसतन पांच साल से 11 वर्ष तक के बच्चे ही पढ़ते हैं। इन बच्चों पर काबू पाना आसान नहीं होता। नजर हटने पर कब बच्चे कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा दें कहा नहीं जा सकता। सरकारी स्कूलों में यह बात साबित भी हो रही है।

दृश्य एक
दोपहर 12 बजे प्राथमिक विद्यालय जाखन की छुट्टी के समय कई बच्चे एक झुंड में निकल रहे हैं। यहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। बच्चों ने मास्क ठीक से नहीं पहने थे। जिन बच्चों को उनके अभिभावक लेने पहुंचे हैं, वो छात्र जरूर भीड़ से अलग दिखे।

दृश्य दो
सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय दिलाराम में बच्चे छुट्टी होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ छात्र कोरोना गाइडलाइन से अंजान एक दूसरे से सट कर बैठे हैं। वहीं कुछ कक्षाओं में शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे हैं।

दृश्य तीन
दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय पटेलनगर से बाहर निकल रहे बच्चे झुंड बनाकर निकल रहे हैं। बच्चों के मास्क नाक और मुंह से खिसके हुए हैं। कई बच्चे कंधों में हाथ रख घर जा रहे हैं। कई छोटी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं बड़े बच्चों के साथ झुंड बनाते भी दिखे।
अभिभावक भी समझें जिम्मेदारी
जिला शिक्षा अधिकारी आरएस रावत ने कहा कि सभी शिक्षकों को प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश गए हैं। छात्रों को कोरोना के खिलाफ जागरुकता फैलाने की जिम्मेदारी भी दी है। स्कूलों के भीतर एवं आसपास बच्चे कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करें, यह सुनिश्चत करने को भी कहा है। अभिभावकों से अपील है कि छोटे बच्चों को खुद छोडऩे एवं लेने आएं ताकि स्कूल के बाहर घर तक के सफर में भी उनकी पूरी सुरक्षा हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेफर सेंटर बनकर रह गए सरकारी अस्पताल : हेमा भंडारी
Next: पत्नी ने गले में फंदा लगाकर दी जान, कुछ ही घंटे बाद पति ने भी कर ली आत्महत्या

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.