Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पटना में दो सब-इंस्पेक्टरों पर हमला
  • राष्ट्रीय

पटना में दो सब-इंस्पेक्टरों पर हमला

RNS INDIA NEWS 02/10/2023
rns featured image new

पटना (आरएनएस)।  पटना के परसा थाना अंतर्गत खैरताली गांव में बीती देर शाम छापेमारी करने गए दो सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों पर लोगों के एक समूह ने हमला किया। हमले में सौरव कुमार और संतोष नाम के दो सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दो नामजद और 31 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह घटना तब शुरू हुई, जब एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। वह नियमित रूप से पुलिस स्टेशन जा रहा था और पुलिस से उसकी तलाश करने की अपील कर रहा था। उनकी शिकायत के बाद दो सब इंस्पेक्टर सौरव कुमार और संतोष कुमार सिविल ड्रेस में शिकायतकर्ता के साथ गांव गए। शिकायतकर्ता ने संदिग्ध का घर दिखाया और उसके घर गया।
पुलिस आरोपी बबन पासवान और उसके बेटे शाहिल पासवान को पकडऩे में कामयाब रही। इसकी जानकारी होने पर उनके जानने वाले लगभग तीन दर्जन लोग वहां इक_ा हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
सौरव और संतोष दोनों कह रहे थे कि वे सब इंस्पेक्टर हैं और परसा थाने से आये हैं, लेकिन आरोपित उनकी बात नहीं सुन रहे थे। जब घटना की सूचना परसा थाने को दी गई, तो थानेदार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और सब इंस्पेक्टरों को बचाया।
पटना के परसा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, हमने बबन पासवान, शाहिल पासवान और 31 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उन्हें पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष : पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या, गांव में तनाव का माहौल
Next: राशिफल 03 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.