Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को मिला क्लर्क का काम
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को मिला क्लर्क का काम

RNS INDIA NEWS 27/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। 1988 के रोड रेज मामले में दोषी पाए गए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला सेंट्रल जेल में काम मिल गया है। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें कठोर काम से परहेज है, इसलिए वे जेल में क्लर्क के तौर पर काम करेंगे। शुरुआती तीन महीने के प्रशिक्षण के कारण उन्हें पहले 90 दिन तनख्वाह नहीं मिलेगी। जानिए, सिद्धू को कितनी सैलरी मिलेगी और क्या काम करना होगा… जेल नियमावली के अनुसार सिद्धू को पहले 90 दिनों तक भुगतान नहीं किया जाएगा। तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें सिखाया जाएगा कि अदालत के लंबे फैसलों को कैसे संक्षिप्त किया जाए और जेल रिकॉर्ड कैसे संकलित किया जाए। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 40 रुपये से 90 रुपये प्रति दिन के बीच मजदूरी मिलेगी। उनका वेतन उनके कौशल के आधार पर तय किया जाएगा और कमाई उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

जेल के एक अधिकारी के मुताबिक नवजोत सिद्धू बैरक से ही काम करेंगे क्योंकि वह एक हाई-प्रोफाइल कैदी है। जेल की फाइलें उन्हें बैरक में भेजी जाएंगी क्योंकि उन्हें अपने सेल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
जेल अधिकारियों के मुताबिक सिद्धू ने क्लर्क के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। वह दो शिफ्टों में काम करेंगे- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और फिर शाम 3 बजे से 5 बजे तक।

गौरतलब है कि क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्होंने 20 मई को पटियाला की निचली अदालत में आत्मसमर्पण किया था। सिद्धू को जिस बैरक में रखा गया है, उसके अंदर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पांच वार्डन और चार जेल कैदियों को भी सिद्धू पर नजर रखने को कहा गया है।
इस बीच, एक मेडिकल बोर्ड ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए डाइट चार्ट बनाया है। सिद्धू मोटापे और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर से पीडि़त थे। डाइट चार्ट अभी जेल तक नहीं पहुंचा है। सिद्धू अभी सलाद और फलों के आहार पर हैं। उन्होंने यह कहकर दाल रोटी खाने से मना कर दिया था कि उन्हें गेहूं से एलर्जी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटकर की पैसे निकालने की कोशिश, जलकर राख हो गए 19 लाख रुपये
Next: पीएम मोदी ने तमिलनाडु को दी 31000 करोड़ की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.