Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/10/2020
default featured image

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में पत्नी का प्रेमी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही प्रेमी फरार बताया जा रहा है। उधर पुलिस ने पत्नी को कोर्ट में पेश किया है।
बीते चार अक्तूबर की रात को फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विवेक शर्मा पुत्र राजा राम शर्मा निवासी दत्त कुटी कनखल ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवक ने लिखा कि उसकी पत्नी का मेडिकल स्टोर चलाने वाले भूपेश चौहान से अफेयर चल रहा था। आरोप लगाया कि भूपेश उस पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाता आ रहा था। दबाव के कारण मानसिक रूप से परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने विवेक के पिता की तहरीर पर उनकी पुत्रवधु ज्योत्सना शर्मा, भूपेश चौहान, वरुण और वरुण के पिता रमेश नारंग निवासीगण कनखल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की तडक़े पुलिस ने आरोपी ज्योत्सना शर्मा पत्नी विवेक शर्मा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि बाकी आरोपितों की तलाश चल रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेश चौहान फरार है। भूपेश कनखल में मेडिकल स्टोर चलाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोचिंग सेंटरों के खुलने की उम्मीद जगी
Next: कांग्रेस के कार्यक्रमों कोविड-19 के नियमों की खुलेआम धज्जियां

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.