Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सौरभ तो ब्लाइंड लव करता था, हमारी बेटी ही बदतमीज थी, मुस्कान के माता-पिता ने मांगी फांसी
  • राष्ट्रीय

सौरभ तो ब्लाइंड लव करता था, हमारी बेटी ही बदतमीज थी, मुस्कान के माता-पिता ने मांगी फांसी

RNS INDIA NEWS 19/03/2025
rns featured image new

मेरठ। यूपी के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली विवाहिता की करतूतें सुनकर उसके मायके वाले भी हैरान हैं। विवाहिता की मां और पिता अब मीडिया के सामने आए और अपनी बेटी के कई कारनामों का खुलासा किया है। कहा कि दामाद सौरभ तो मुस्कान को ब्लाइंड लव करता था। हमारी बेटी ही बदतमीज थी। पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी अपनी बेटी के लिए माता-पिता दोनों ने फांसी की मांग भी की। दोनों ने कहा कि उस लड़की को जीने का हक नहीं है।
गौरतलब है कि मेरठ के इंदिरानगर निवासी सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने मिलकर कुछ दिनों पहले हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के ड्रम में भरने के बाद सीमेंट का घोल डाल दिया था। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने के लिए शिमला भी चली गई थी। वहां से लौटने पर जब परिजनों ने सौरभ के बारे में पूछताछ की तो मंगलवार को जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ।
अब मुस्कान का ससुराल ही नहीं उसका मायका यहां तक कि मां और पिता भी उसके खिलाफ खड़े हो गए हैं। मां ने अपनी बेटी की करतूतों का खुलासा एनडी टीवी से बातचीत में किया है। उन्होंने अपने दामाद सौरभ की खूब तारीफ भी की। मां ने कहा कि सुभि (मुस्कान का घर का नाम) की कभी अपने ससुराल में भी नहीं बनी। उसने सौरभ को पता नहीं क्या पट्टी पढ़ा रखी थी कि वह उसकी हर बात में आ जाता था। सौरभ ने करोड़ों की दौलत छोड़कर सुभि के लिए ही अलग रहने का फैसला किया। सौरभ तो इतना ज्यादा प्यार करता था कि उसने अपने मां-बाप सभी को दांव पर लगाकर छोड़ दिया था। मुस्कान की मां-पिता दोनों ने कहा कि इस लड़की ने तो जीने का अधिकार खो दिया है। उसे तत्काल फांसी हो जानी चाहिए।
मां ने बताया कि सौरभ जब लंदन जा रहा था तो हमने उससे कहा था कि सुभि को हमारे यहां छोड़कर जाओ। लेकिन हमारी लड़की ही हमारे पास नहीं रहना चाहती थी। वह जानती थी कि यहां पैरेंट रोक टोक करेंगे। सौरभ तो ब्लाइंड लव के कारण उसका हमेश सपोर्ट करता था। सौरभ ने भी कोई जिद नहीं कि और वह हमारे पास यहां रहने के लिए नहीं आई। अपनी बेटी की करतूतों के बारे में बताते हुए मां ने कहा कि 12-12 कभी एक बजे तक सो कर उठती थी। जब सौरभ लंदन में था तो हमने देखा कि सुभि काफी दुबली हो गई है। हमें लगा कि सौरभ की याद में पतली हो रही है। लेकिन हमें क्या पता था कि उसका प्रेमी साहिल उसे नशा दे रहा है।

ड्रम में सील था हत्या का राज, पत्नी और प्रेमी ने रची थी साजिश

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हंस फांउडेशन ने गजा में नेत्र जांच शिविर लगाया
Next: होली पर युवक और महिला को पीटने के मामले में सात पर केस

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.