Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जन्मदिन का जश्न बना काल, नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

जन्मदिन का जश्न बना काल, नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

कटनी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जन्मदिन का जश्न पांच बच्चों के लिए काल बनकर आया। इन बच्चों की कटनी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय सांसद व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शोक जताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवराखुर्द गांव के पांच बच्चे जन्मदिन मनाने कटनी नदी के गर्राघाट पर गए हुए थे। बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो बच्चों के कपड़े रखे हुए थे, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बच्चों के नदी में डूबने की आशंका के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बच्चों की तलाशी का अभियान चलाया। रात से शुरू हुआ तलाशी अभियान मंगलवार की सुबह तक चला और सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया है और कहा है, कटनी नदी के गर्रा घाट में डूबने से मासूम बच्चों के असमय निधन से हृदय अपार पीड़ा से भरा हुआ है। दुख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं।ईश्वर से दिवंगत दिव्य आत्माओं को शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शोक जताते हुए कहा, कटनी नदी में बच्चों के डूबने की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों को मोदी सरकार ने दिया दीवाली गिफ्ट, गेहूं समेत कई फसलों का एमएसपी बढ़ाया
Next: जयललिता मौत मामला : न्यायिक आयोग ने की पूर्व मंत्री शशिकला के खिलाफ जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.