Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पटेल भवन छात्रावास में बुधवार रात भोजन करने के बाद कई छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देर रात करीब तीन बजे छात्रों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बीमार छात्रों को एंबुलेंस के माध्यम से पंतनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात छात्रावास के मेस में डिनर के दौरान पनीर, चिकन, नान और लच्छा पराठा परोसा गया था। भोजन करने के बाद छात्र अपने-अपने कमरों में चले गए, लेकिन रात में कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए।
एक साथ अधिक छात्रों के अस्पताल पहुंचने से वहां बेड कम पड़ गए। ऐसे में कुछ छात्रों के उपचार के लिए नीचे गद्दे लगाकर व्यवस्था करनी पड़ी। चिकित्सकों ने अधिकांश छात्रों को ड्रिप चढ़ाकर उपचार दिया। बताया गया कि एक छात्रा को लगातार उल्टी होने के दौरान सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित साईं अस्पताल रेफर किया गया।
उपचार के बाद सभी छात्रों की हालत सामान्य बताई जा रही है और उन्हें वापस छात्रावास भेज दिया गया है। फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
गौरतलब है कि पटेल भवन छात्रावास की मेस पहले भी विवादों में रह चुकी है। 23 अप्रैल को मेस के भोजन में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर गंभीर सवाल उठाए थे। उस समय भी छात्रों ने कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार की मांग की थी। छात्रों का आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। ताजा घटना के बाद छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में संपर्क किए जाने पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी करने को तैयार नहीं हुए। छात्रों और अभिभावकों की नजर अब विश्वविद्यालय प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेराव

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.