Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेराव
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस ने गुरुवार को नगर निगम स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। गुरुवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान सहायक अभियंता ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी हो रही है। जिसका पहले बिल एक हजार रुपये आता था उसका स्मार्ट मीटर लगने पर कम से कम 5000 रुपये बिल आ रहा है। जो आम आदमी के लिए बहुत ज्यादा है। इसलिए वो लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, नितिन तेश्वर ने कहा कि जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहता है तो ऊर्जा निगम जबरदस्ती किसलिए लोगों का स्मार्ट मीटर लगा रहा है। तमिलनाडु में सरकार ने स्वयं स्मार्ट मीटर का विरोध कर दिया है तो फिर उत्तराखंड में जबरदस्ती किसलिए हो रही है। किसी की आय दस हजार रुपये महीना है और उसका बिल सात हजार आयेगा तो वह गुजारा कैसे करेगा। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, संजय सैनी ने कहा कि बिना किसी जांच के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर थोपे जा रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब जनता के साथ धोखा कर रही है। सरकार बिना सोचे समझे जनता को परेशान करने के लिए नए नए नियम लागू कर देती है। प्रदर्शनकारियों में महानगर उपाध्यक्ष परितोष त्यागी, पार्षद अकरम अंसारी, मयंक सिंह, रविश भटीजा, यश शर्मा, विशाल प्रधान, लक्की महाजन, समर्थ अग्रवाल, आयान सैफी, कार्तिक शर्मा, इदरीश मंसूरी, जितेंद्र चौधरी, नमन अग्रवाल, मनोज जाटव, डॉ. मेहरबान, आकाश, विशाल, सुमित, आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज
Next: नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.