Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग
  • बागेश्वर

पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में रहस्यमय बीमारी से बकरियों के मरने का मामला अब गरमाने लगा है। पशुपालकों के बाद अब कांग्रेस ने बकरी पालन योजना की जांच करने तथा पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन उन्हें सौंपा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिला कृषि और पशुपालन प्रधान है। यहां के आधे से अधिक लोगों की आजीविका ही खेती और पशुपालन है। गत दिनों श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबन मिशन के तहत समूहों को बकरियां दी गई। कोरोना काल में राजस्थान से आए इन बकरियों की जांच तक नहीं हुई। इनके संपर्क में आने से अब लोगों की अपने घर की बकरियां मरने लगी हैं। बीमारी ने कई पशुपालकों की आजीविका ही छीन ली है। अब पशुपालकों को मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेकर किसानों की सुध लेने की मांग की है। मांग करने वालों में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बाल कृष्ण, मनोहर सिंह, तरा दत्त, रेखा देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, प्रेमा देवी, पिंकी, नीमा, विमला, पुष्पा, पुष्कर राम आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों ने किया नई लाइसेंस व्यवस्था को लेकर नगरपालिका ईओ का घेराव
Next: जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.