Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी केदारनाथ त्रासदी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि
  • देहरादून

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी केदारनाथ त्रासदी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new


देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को 8 साल पूर्व केदारनाथ त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए हुतात्माओं के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तराखंड के केदारनाथ समेत पर्वतीय जिलों में आठ साल पहले 16 जून 2013 की भीषण आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अनुभूति प्रकट की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 8 साल पूर्व भीषण आपदा में केदारनाथ एवं उसके आसपास भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस दौरान जान माल का भारी नुकसान हुआ आपदा में हजारों लोग हताहत हुए आज केदारनाथ आपदा की आठवीं बरसी है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया था उनके परिजनों के प्रति हमेशा मेरी सहानुभूति रहेगी।पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि आपदा के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केदारपुरी को संवारने के साथ साथ पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर है। पहले की अपेक्षा अब केदारपुरी में काफी कुछ बदल गया है। उन्होने कहा कि 16 जून 2013 में आई आपदा ने केदारनाथ में भारी तबाही मचाई थी। जलप्रलय के खौफ ने घाटी के सैकड़ों परिवारों को मैदानों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया था। इस हृदय विदारक त्रासदी से हमें सबक लेना चाहिए। श्री महाराज ने कहा कि हम अनावश्यक रूप से प्रकृति के दोहन से बचें और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप देवभूमि में अपना आचरण करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तिमंजिले मकान की छत से गिरकर दो साल की मासूम की मौत
Next: युवा भारतीय शोधकर्ताओं की सहायता के लिए आईजीएसटीसी इंडस्ट्रियल फेलोशिप हुई शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.