Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है रामोजी फिल्म सिटी
  • राष्ट्रीय

पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है रामोजी फिल्म सिटी

RNS INDIA NEWS 14/02/2021
rns featured image new

18 फरवरी से फिर खुलेगा रामोजी फिल्म सिटी

नई दिल्ली ,14 फरवरी (आरएनएस)। वैश्विक कोरोना महामारी के बीच दुनिया की सबसे बड़ी और खूबसूरत रामोजी फिल्म सिटी 18 फरवरी से अपने पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। हैदराबाद से करीब 40 किमी दूर स्थित यह फिल्म सिटी देश का सबसे लोकप्रिय छुट्टी गंतव्य है। इस वंडरलैंड में पर्यटक पहले की तरह ही मनोरंजन के लिए विशेष रूप से सजाए गए आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे, जिनके यहां रूकने, ठहरने और घूमने के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।

सिनेमा का जादू और मनोरंजन की मस्ती
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी में कई तरह के आकर्षण हैं जो पर्यटन का सही आनंद देते हैं और इस वंडरलैंड का मजा कहीं और नहीं मिल सकता। यहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां का प्रशिक्षित स्टाफ जायकेदार भोजन शानदार आरामदायक होटल और सूट्स के साथ बाहुबली जैसी फिल्मों की शूटिंग लोकेशंस एक पर्यटक को जीवन भर का यादगार आनंद देती हैं। यहां लाइव स्टंट शोज, सुंदर बगीचेए बच्चों और युवाओं के लिए तमाम तरह के गेम्स, झूले और म्यूजिकल मनोरंजन हैं। फिल्म सिटी का नजारा दिखाने के लिए स्टूडियो टूर फिल्मी शूटिंग के सेट्स रामोजी मूवी मैजिक पर्यटन को लाजवाब बना देते हैं। फिल्म सिटी के भीतर ही हर बजट के हिसाब से रूकने और ठहरने के लिए होटल्स भी हैं।

कोरोना महामारी से सुरक्षा सावधानियों के साथ
फिल्म सिटी आने वाले हर पर्यटक के लिए कोविड-19 सुरक्षा सावधानियों के साथ सुरक्षित यात्रा कराने की व्यवस्था की गई है। फिल्म सिटी के मनोरंजन क्षेत्रों में स्वच्छता और सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ाया गया है तो वहीं फिजिकल डिस्टेंस के लिए पर्यटकों को मार्कर्स की मदद मिल सकेगी। सभी जगहों पर साफ सफाई का ध्यान रखा गया है तो सेनेटाइजेशन के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं के लिए प्रशिक्षित स्टाफ पर्यटकों के साथ रहेगा और उनका ध्यान रखेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस्लाम व ईसाई धर्म अपनाने वाले दलितों को आरक्षण नहीं : प्रसाद
Next: ऋषिगंगा झील इलाके से लौटी मॉनिटरिंग टीम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.