Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
  • देहरादून

पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 21/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का 94 वर्ष की आयु में शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश के मुनिकीरेती पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बड़े बेटे राजीव नयन बहुगुणा ने उन्हें मुखाग्नि दी। ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा को गत 8 मई को कोरोना संक्रमित होने पर एम्स में भर्ती किया गया। 9 मई को उन्हें एम्स के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट में रखा गया था। उनके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर गुरुवार शाम से गिरने लगा था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय उनके पुत्र राजीव नयन बहुगुणा एम्स में ही मौजूद थे।वह डायबिटीज व हाईपरटेंशन के पेशेंट थे और उन्हें कोविड निमोनिया की शिकायत भी थी। बहुगुणा का अंतिम संस्कार मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद गंगा तट पर शुक्रवार शाम 4 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा अपने पीछे पत्नी विमला बहुगुणा, बेटे राजीव नयन बहुगुणा, प्रदीप बहुगुणा बेटी मधु पाठक समेत भराभूरा परिवार छोड़ गये हैं। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने उनके निधन को उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अपूरणीय क्षति बताया है। राजीव नयन बहुगुणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी निधन पर शोक जताया।

अंतिम संस्कार में यह रहे मौजूद – परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज,पूर्व सीएम हरीश रावत, विस अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल,दामाद डा.बीसी पाठक, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, डीएम देहरादून आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी दून डा.योगेन्द्र सिंह रावत, राजपाल खरोला, जयेन्द्र रमोला, मनोज द्विवेदी, एसडीएम ऋषिकेश वरुण चौधरी,एसडीएम नरेन्द्रनगर युक्ता मिश्रा, सीओ रविन्द्र चमोली, सीओ डीसी ढौंडियाल,बचन पोखरियाल आदि मौजूद थे।

नम आंखों से पति को दी अंतिम विदाई
पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी कठिन समय में हरपल उनके साथ रही। दोनों के कोरोना संक्रमित होने पर एम्स प्रशासन ने पति-पत्नी को एक कक्ष उपलब्ध कराया था। संक्रमित होने के बावजूद विमला बहुगुणा पति सुंदरलाल बहुगुणा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती थीं। वह डॉक्टरों से अपने बजाय पति के स्वास्थ्य को लेकर ही सवाल पूछती थी। ऋषिकेश पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार में भी विमला बहुगुणा ने घाट पर पहुंचकर नम आंखों से पति सुंदरलाल बहुगुणा को अंतिम विदाई दी। पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के साथ उनकी पत्नी विमला बहुगुणा 89 वर्ष भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। शुक्रवार को विमला बहुगुणा पूर्णानंद घाट पर पहुंच गई। वह पीपीई किट पहनकर व्हीलचेयर से घाट पर पहुंची। जिसे देखकर घाट पर मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। करीब 15 मिनट पर सुंदरलाल बहुगुणा का पार्थिव शरीर घाट पर लाया गया। जहां नम आंखों से विमला बहुगुणा ने पति सुंदरलाल बहुगुणा को अंतिम विदाई दी। 8 मई को एम्स पहुंचने पर सुंदरलाल बहुगुणा को सामान्य कक्ष आंविटत किया गया। लेकिन ऑक्सीजन लेबल कम होने पर 9 मई को उन्हें आईसीयू में वीआईपी कक्ष उपलब्ध करवा दिया गया। इस दौरान एम्स प्रशासन ने पत्नी विमला बहुगुणा को दूसरा कक्ष दे दिया। लेकिन विमला बहुगुणा ने पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई। पर्यावरणविद् की हालत बिगड़ते ही वह कक्ष में लगे फोन से सीधे डॉक्टर को जानकारी देती थी। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल बताते है कि स्वयं कोरोना संक्रमित होने के बावजूद विमला बहुगुणा कभी भी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नहीं दिखी। वह हमेशा पति सुंदरलाल बहुगुणा के स्वास्थ्य को लेकर ही डॉक्टर से सवाल करती थी। लगभग दो सप्ताह तक दोनों एम्स में रहे। विमला बहुगुणा भी कोरोना संक्रमित हैं। उन्हें हल्की खांसी की शिकायत है। लेकिन उनका ऑक्सीजन लेबल सामान्य है। विमला बहुगुणा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर
Next: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर किया ब्लैकमेल, दी धमकी, 50 लाख की करी डिमांड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.