Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरणविद् बहुगुणा की तेरहवीं पर एक वृक्ष एक जिंदगी कार्यक्रम शुरू
  • देहरादून

पर्यावरणविद् बहुगुणा की तेरहवीं पर एक वृक्ष एक जिंदगी कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की तेरहवीं पर कांग्रेस ने ‘एक वृक्ष एक जिंदगी कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत बहुगुणा के परिजनों के साथ क्षेत्र में नीम-आंवले के पौधे लगाये गये। इस दौरान क्षेत्र को हराभरा बनाने का संकल्प भी लिया गया। क्षेत्रवासियों ने पौधे रोपकर कोरोना से मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला के नेतृत्व में कांग्रेसी डांडी भोगपुर पहुंचे। वहां उन्होंने पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की तेरहवीं पर ‘एक वृक्ष एक जिंदगी कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान लोगों ने स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के परिजनों के साथ नीम और आंवले के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। राजपाल खरोला ने कहा कि 1 से 7 जून तक पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके जरिए कोरोना महामारी के मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। कहा कि स्व. बहुगुणा चिपको आंदोलन के प्रणेता रहे। उन्होंने दुनिया में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। कहा कि कोरोना बीमारी ने सबको आक्सीजन का महत्व बता दिया है। मुफ्त में आक्सीजन देने वाले पेड़ पौधों के महत्व को हम नहीं समझ रहे हैं। हमें आक्सीजन छोडऩे वाले पेड़ों को अधिक से अधिक संख्या में लगाना होगा। इस दौरान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विमला बहुगुणा, राजीव नयन बहुगुणा, प्रदीप बहुगुणा, दीपक धमांदा, अभिषेक शर्मा, विवेक सिंह, प्रणव सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी
Next: परिवहन व्यवसाय ठप …..टैक्स में छूट के साथ ही आर्थिक मदद दे सरकार

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.