Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है: पाठक
  • नैनीताल

पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है: पाठक

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग की है। राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक व कैलाश तिवारी के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों की टीम ने मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की जयंती 18 अक्तूबर 2019 से पर्वतीय जिलों के दर्जनों अस्पताल-स्वास्थ्य केन्द्र की पदयात्रा की। बाद में कोविड के चलते पदयात्रा रोक दी गई।
पदयात्रा को लेकर सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान आंदोलनकारी मोहन पाठक ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। पदयात्रा के दौरान ऐसे अस्पताल मिले, जिन्हें फार्मसिस्ट चला रहे हैं। कहीं केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। कैलाश तिवारी ने कहा कि कहीं अस्पताल की बिल्डिंग है तो स्टाफ नहीं है। गंभीर रोगी कई कठिनाइयों के बाद एसटीएच तक पहुंच रहे हैं। एसटीएच की स्थिति भी ठीक नहीं है। 18 अक्तूबर को पदयात्रा का अंतिम पड़ाव एसटीएच होगा। यहीं पर मेडिकल कॉलेज को एम्स बनाने की मांग को मजबूत आधार देने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान हुकुम सिंह कुंवर, ललित जोशी, जगमोहन चिलवाल, भुवन तिवारी, राजेन्द्र बिष्ट, नीमा भट्ट, भगवती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यायाधीश संजय मिश्रा ने ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ
Next: कांग्रेस के कैंप कार्यालय में रहा जश्न का माहौल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.