Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। भवन निर्माण, सर्विस सेंटर में वाहनों की धुलाई के लिए पानी का उपयोग होगा। जिला प्रशासन द्वारा इस पर लगाई रोक खत्म हो गई है। गर्मियों में पानी के संकट के दौरान पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने 20 जून तक इस पर रोक लगाई थी। वहीं अब पेयजल के नए कनेक्शन के लिए विभागीय कार्यालय में आवेदन जमा हो सकेंगे। गर्मी की शुरुआत से नैनीताल जिले में पानी का संकट बढ़ गया। भीषण गर्मी से हल्द्वानी के साथ ही जिले के कई क्षेत्रों में ड्राई जोन बनने पर लोगों को दिक्कतों का सामना पड़ा। इसके समाधान के लिए मई में डीएम ने 20 जून तक पेयजल के नए कनेक्शन देने पर रोक लगाने के साथ ही भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर रोक लगा दी। वहीं पूर्व में स्वीकृत अस्थाई/निर्माणाधीन कनेक्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई। प्रतिबंध के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने पर पानी के कनेक्शन काटे गए। वहीं अब प्रतिबंध का समय बीतने के बाद पानी का उपयोग भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में वाहन धुलाई के लिए होगा। जिससे अधूरे बने भवनों का निर्माण शुरू होने के साथ ही बंद पड़े सर्विस सेंटर फिर से खुल सकेंगे। वहीं जल संस्थान के कार्यालयों में नए कनेक्शन के लिए लोग आवेदन जमा कर पाएंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि 20 जून तक प्रशासन ने प्रतिबंध लगाए थे। अग्रिम निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम
Next: आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.