Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। कैंची धाम के समीप रविवार को एक टूरिस्ट बस खराब होने से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते कैंची धाम से निगलाट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री घंटों परेशान रहे।बस खराब होने के कारण पहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संचालित शटल सेवा के वाहन भी जाम में फंसे रहे। इस दौरान वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई। यात्रियों ने मांग की कि कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ऐसे स्थानों पर त्वरित सहायता व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि जाम की स्थिति में लोगों को लंबे समय तक परेशानी न उठानी पड़े। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा ने बताया कि बस खराब होने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने बस को धक्का देकर सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

वीकेंड में पर्यटकों से गुलजार हुआ नैनीताल, वाहनों का दबाव बढ़ा:
नैनीताल में रविवार को भी बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। सुबह से ही मुख्य पर्यटन स्थल हिमालय दर्शन, जू, मालरोड, पंगोट, केव गार्डन और वाटर फॉल पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। नैनीताल जू में 1600 से अधिक पर्यटक पहुंचे, जबकि वाटर फॉल में 1100 और केव गार्डन में 2000 से ज्यादा सैलानियों ने दस्तक दी। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानियों का पहाड़ों की ओर रुख बढ़ा है। मालरोड और नैनी झील के किनारे शाम होते-होते चहलकदमी चरम पर पहुंच गई। झील में नौकायन का लुत्फ उठाने पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्नो व्यू, टिफिन टॉप और नैना देवी मंदिर जैसे स्थल भी दिनभर सैलानियों से भरे रहे। नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार से ही शहर के 60 फीसदी से अधिक होटल और होमस्टे पैक हैं। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कि बताया कि वीकेंड पर नौकायन के लिए सुबह से ही भीड़ रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Next: भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.