Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पार्टी के प्रति निष्ठा और साधारण कार्यकर्ता होने के नाते मिला टिकट
  • ऊधम सिंह नगर

पार्टी के प्रति निष्ठा और साधारण कार्यकर्ता होने के नाते मिला टिकट

RNS INDIA NEWS 28/12/2024
rns featured image new
काशीपुर(आरएनएस)।  कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी घोषित किए गए अधिवक्ता संदीप सहगल का कहना है कि पार्टी के प्रति निष्ठा और साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहने के कारण ही उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। संदीप पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। गिरीताल कालोनी निवासी संदीप सहगल छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 1996 में संदीप ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 2002 में वह तत्कालीन सांसद महेंद्र सिंह पाल के प्रतिनिधि रहे। संदीप ब्लाक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, राहुल प्रियंका बिग्रेड के विभिन्न पदों के अलावा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। वह काशीपुर बार एसो. के उपाध्यक्ष एवं सचिव भी चुने गए थे। संदीप लायंस क्लब के ड्रिस्टक्ट गर्वनर पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। शहर में मां मंशा देवी, चामुंडा, द्रोणासागर, सनातन धर्म सभा, रामलीला कमेटी, आर्य समाज, खत्री सभा व पंजाबी सभा, आंबेडकर ट्रस्ट समेत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। संदीप ने वर्ष 2018 के मेयर और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी दावेदारी की थी, लेकिन तब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। संदीप ने बताया कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और नगरनिगम में लगने वाले दो फीसदी दाखिल खारिज शुल्क समाप्त कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकता में होगा। शहर के सौंदर्यीकरण पर उनका फोकस रहेगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
Next: भाजपा जमीनी कार्यकर्ता को ही देगी मेयर का टिकट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.