Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पार्षद के साथ कार खरीद के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

पार्षद के साथ कार खरीद के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 06/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  पार्षद के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।नगर निगम रुड़की के पार्षद सचिन निवासी मोहम्मदपुर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले शुभम और शहजाद से 22 लाख रुपये में एक पुरानी कार खरीदी थी। बताया कि कार को अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने इसके लिए एक माह का समय मांगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों को 17 लाख रुपये नगद दे दिए गए तथा पांच लाख रुपये बाद में दिए जाने की बात की। पीड़ित का कहना है कि एक फरवरी की रात वह कुछ दोस्तों के साथ सेवंथ डे स्कूल के सामने स्थित अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे। तभी एक कार में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे। एक व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार निवासी पंचकूला हरियाणा बताया तथा खुद को कार का मालिक बताते हुए कार वापस देने की बात करने लगा। विजय ने बताया कि शहजाद व शुभम ने उसे कार के बदले कोई पैसा नहीं दिया है। आरोप है कि उनके साथ आए लोगों ने पीड़ित व अन्य साथियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों का एक गिरोह है जो इसी प्रकार की ठगी करता हैं। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों शुभम तोमर निवासी गणेशपुर रुड़की, शहजाद निवासी ग्राम बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद तथा विजय कुमार निवासी पंचकूला हरियाणा के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुराज सेवा दल ने अफसर के खिलाफ किया प्रदर्शन
Next: छात्र का मोबाइल लूटने में दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.