Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पैरोल पर छूटने के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पैरोल पर छूटने के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कोविड काल में पैरोल पर जेल से छूटने के बाद फरार चल रहे एक बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। कोरोना काल में कोर्ट के आदेश पर छह माह के लिए बंदियों और कैदियों को जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल का समय पूरा होने पर बड़ी संख्या में बंदी और कैदी जेल नहीं लौटे। ऐसे बंदी व कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए जा रहे हैं। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुताबिक रामपाल निवासी प्रोजेक्ट कालोनी मायापुर ने वर्ष 2004 में झगड़ा व मारपीट के मामले धर्मेंद्र, विशाल और रामजाने निवासीगण हरकी पैड़ी हरिद्वार के खिलाफ शहर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विशाल ने कोर्ट में सरेंडर किया था। ट्रायल के दौरान कोर्ट के आदेश पर उसे छह माह के पैरोल पर जिला कारागार रोशनाबाद से रिहा कर दिया गया। लेकिन, छह माह पूरे होने के बावजूद उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। इस कारण कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी हो गए। उपनिरीक्षक राजेंद्र शाह, कांस्टेबल सुरेंद्र और भगवान की टीम ने सीताराम की हवेली हरकी पैड़ी से उसे गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टूलकिट में शामिल अदृश्य हथौड़ा
Next: खाने के बाद डकार आने का मतलब पेट भरना नहीं होता, कारण है यह!

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.