Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • परोड़ी में गुलदार ने चार बकरियां मारीं, थौलधार के गांवों में गश्त तेज
  • टिहरी

परोड़ी में गुलदार ने चार बकरियां मारीं, थौलधार के गांवों में गश्त तेज

RNS INDIA NEWS 18/12/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जौनपुर विकासखंड के तहत देवल सारी रेंज के तहत ग्राम परोड़ी निवासी रघुवीर की चार बकरियों को गुलदार ने मार डाला। जबकि थौलधार ब्लाक के उनियाल गांव, रमोल गांव में भालू व गुलदार दिखने की सूचना पर वन विभाग प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का काम किया है। गुरुवार को सुबह जौनपदू के परोड़ी निवासी रघुवीर अपनी बकरियों को चुगाने के लिए गांव से 200 मीटर की दूरी पर अपने खेतों के पास ले गया था। जहां पर अचानक गुलदार ने उनके चार बकरियों पर हमला कर दिया और दो बकरियों को बुरी तरह खून से लथपथ घायल कर दिया एक को मारकर छोड़ दिया और चौथी बकरी को अपने साथ ले गया। इस तरह से चार बकिरयों को गुलदार ने मार डाला है। ग्राम प्रधान वासुदेव लेखवार, पूर्व प्रधान रमेश लेखवार, वन सरपंच जय कृष्ण बन्धानी ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में जौनपुर रेंज अधिकारी लतिका उनियाल ने कहा कि कार्यवाही की जा रही है। दूसरी ओर उनियाल गांव और रमोलगांव में भालू और गुलदार दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की मैंडखाल और चापड़ा अनुभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सम्भावित स्थानों पर गश्त शुरू कर दी है। खाण्ड गांव के निवासी बलदेब सिंह कुमाई ने बताया गया कि रमोलगांव के पास भणेती खदेरे में दो शावकों के साथ भालू दिखाई दिया है। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की इस सूचना के बाद वन महकमा हरकत में आया है और प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रहा है। वन बीट अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया लगातार वन विभाग की मैण्डखाल व चापड़ा अनुभाग की संयुक्त टीम के द्वारा, भणेती खदेरे के आसपास सम्भावित स्थानों पर गश्त की गई साथ ही ग्राम रमोल गांव, खाण्ड , उनियाल गांव में गोष्ठी कर स्थानीय ग्रामवासियों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंडार गांव में गोष्ठी कर छात्र छात्राओं मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए जागरूक किया गया। गश्त में वन बीट अधिकारी मैण्डखाल नरेंद्र सिंह, वन सरपंच बिरेन्द दत्त भट्ट, वन बीट अधिकारी चापड़ा नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान निकोल दलेब सिंह रावत, विरेन्द्र सेमवाल,अतर सिंह कण्डारी आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीईओ और प्रधानाध्यापक रिश्वतखोरी में गिरफ्तार
Next: जागेश्वर मंदिर ट्रस्ट को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.