Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर एक और स्वयं सेवक डूबा
  • हरिद्वार

परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर एक और स्वयं सेवक डूबा

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र के परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर चौबीस घंटे में दूसरा हादसा घटित हुआ। संस्कृत छात्र रवि मिश्रा का अभी तक अता पता नहीं चल सका था कि शनिवार को आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज का एक स्वयं सेवक भी डूब गया। एक फक्कड़ बाबा के भी डूबने की बात सामने आ रही है। दिन भर जल पुलिस को साथ लेकर सप्तऋषि चौकी पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाने में जुटी रही।
मूलरूप से महाराष्ट्र के जिला नन्दूबाग निवासी पेशे से इंजीनियर योगेश पाटिल 35 वर्ष पुत्र राजाराम अपनी पत्नी के संग यहां शांतिकुंज में स्वयं सेवक के तौर पर रह रहे हैं। शनिवार को पत्नी के साथ वह परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर नहाने के लिए गए थे। गंगा घाट पर उन्होंने जब डुबकी लगाई, उसके बाद बाहर ही नहीं आए। पत्नी ने शोर मचाया। गंगा घाट पर मौजूद लोग एकत्र हो गए। शौकिया गोताखोरों ने स्वयंसेवक को तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह रावत मौके पर पहुंच गए।
आनन फानन में जल पुलिस को बुलाकर रॉफ्ट से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया, लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। उधर, शुक्रवार को इसी स्थान पर डूबे छात्र रवि मिश्रा का भी कोई सुराग नहीं मिला है। तीसरी घटना में एक फक्कड़ बाबा के डूबने की बात भी निकलकर आ रही है। उसका भी कुछ पता नहीं चल सका है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शांतिकुंज के स्वंय सेवक, छात्र एवं फक्कड़ बाबा को तलाश कर रहे है। जल पुलिस के साथ उनकी खोजबीन जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन न मिलने से हाईस्कूल के शिक्षक नाराज
Next: स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.