Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परीक्षा देकर ऋषिकेश घूमने आये दो युवक शक्ति नहर में डूबे
  • देहरादून

परीक्षा देकर ऋषिकेश घूमने आये दो युवक शक्ति नहर में डूबे

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
default featured image

ऋषिकेश। दिल्ली से मेरठ में परीक्षा देने पहुंचे चार युवक परीक्षा के बाद घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंच गए। यहां इन युवकों के साथ हादसा हो गया। जब ये चीला नगर में नहा रहे थे तो दो छात्र शक्ति नहर में डूब गए। सूचना पर लक्ष्मण झूला थाना पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से चार युवक उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने के लिए आए थे। चारों युवक मेरठ से घूमने के लिए ऋषिकेश चले आए। सोमवार शाम को करीब 4.40 पर चारों युवक चीला बैराज से करीब 700 मीटर की दूरी पर चीला शक्ति नहर में नहाने लगे। इस दौरान प्रमोद (25) पुत्र विनोद कुमार निवासी नगली बिहार, थाना नजफगढ़ दिल्ली का पैर फिसला और वह नहर में बहने लगा। प्रमोद को बचाने के प्रयास में पंकज (25) पुत्र अनूप सिंह निवासी सेक्टर 16 बी, द्वारिका, बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली भी नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में दोनों युवक नहर में ओझल हो गए।
युवकों के साथी कमलजीत तेहलान और निशांत राणा ने घटना की सूचना लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि सूचना पर एसडीआरएफ ने नहर में राफ्ट उतारकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद दोनों का कहीं अता पता नहीं लग पाया। इन युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना दिवस 10 मार्च को अल्मोड़ा शहर का यह रहेगा रुट प्लान
Next: गुलदार फंसा तारबाड़ में, वन विभाग कर रहा उपचार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.