Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • दीवाली की रात परिवार के लिए बनी कहर, इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत
  • पंजाब

दीवाली की रात परिवार के लिए बनी कहर, इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
rns featured image new

तरनतारन। दीवाली की रात जहां बाकी लोग खुशी मना रहे थे। वहीं एक परिवार पर दीवाली की रात कहर बन कर सामने आई। परिवार के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ। जब मृतक अपनी पत्नी के साथ दीवाली के त्यौहार को लेकर खरीदारी करने के बाद घर वापस लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार हरमनदीप सिंह (34) पुत्र निर्मल सिंह निवासी शहाबपुर डयाल (जो जिला कचहरी में बतौर इलैक्ट्रीशियन तैनात था) 24 अक्तूबर की बीती शाम दीवाली वाले दिन अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ बच्चों के लिए बाजार में खरीदारी करने के लिए गया था। खरीदारी करने के बाद हरमनदीप सिंह कार में सवार होकर वापस घर लौट रहा था। जब हरमनदीप सिंह शाम करीब 7 बजे गांव शहाबपुर से कुछ दूरी पर था। तब अचानक हरमनदीप सिंह की कार सड़क पर खड़ी ओवरलोड ट्राली के साथ जाकर टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी मनदीप कौर घायल हो गई। हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने जनरेटर की मदद से कटर का उपयोग करते हुए हरमनदीप सिंह का शव कार से बाहर निकाला।
गांव डयाल के निवासी निशान सिंह, अरविंदर सिंह, साहिब सिंह, प्रेम सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि ओवरलोड ट्राली के कारण हरमनदीप सिंह हादसे का शिकार हुआ है। मृतक अपने पीछे 2 छोटे बच्चे, पत्नी मनदीप कौर, बीमार पिता निर्मल सिंह, मां सुखविंदर कौर, शादीशुदा बहन को छोड़ गया है। ग्रामीणों ने डी.सी. से मांग की कि मृतक के पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। मंगलवार की शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर पुलिस फरार ट्राली चालक की तलाश करते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
Next: बस को ओवरटेक करते घटा दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.