Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवार बचाने के लिए एकजुट हो रहा विपक्ष : निशंक
  • देहरादून

परिवार बचाने के लिए एकजुट हो रहा विपक्ष : निशंक

RNS INDIA NEWS 01/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आम चुनावों से पहले विपक्षी दलों की एकता सिर्फ अपने- अपने परिवार बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सोमवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों के दौरान ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से 2013 तक जितने विकास कार्य हुए उससे अधिक काम मोदी सरकार के दस सालों में किए गए। इसी का नतीजा है कि आज पूरी दुनियां में भारत को सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश की पहचान भ्रष्टाचारी देश के रूप में थी। लेकिन आज पूरी दुनियां भारत को एक शक्ति केंद्र के रूप में देखती है। उन्होंने इस दौरान कहा कि राज्य में भी पिछले दस सालों के दौरान कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पुनीत मित्तल, सुरेश जोशी,राजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाने को तैयार
पत्रकार वार्ता के दौरान निशंक से पूछा गया कि हरिद्वार से पार्टी ने उनका पत्ता काट दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि उनका कोई पत्ता नहीं कटा है बल्कि पत्ते अभी भी उन्हीं के पास हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री बनाया। आगे जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी वह उसे निभाने को तैयार है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि त्रिवेंद्र रावत हरिद्वार सीट से पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सीटों पर भाजपा रिकार्ड मतों से जीतने जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सौड़ी में निकाला पुलिस और पैरामिलिट्री ने फ्लैग मार्च
Next: पोल से टकराई कार, दो लोग घायल, बिजली ठप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.