Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कार्यशाला में निर्माण तकनीकों के बारे में बताया
  • पौड़ी

कार्यशाला में निर्माण तकनीकों के बारे में बताया

RNS INDIA NEWS 27/04/2025
rns featured image new

पौड़ी (आरएनएस)। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा उन्नत विनिर्माण तकनीकों में हालिया रुझान और छात्रों के लिए स्टार्टअप को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को पारंपरिक सामग्रियों, प्रक्रियाओं, उन्नत सामग्रियों और उन्नत प्रक्रियाओं पर हालिया रुझानों पर विस्तार से चर्चा की गई। शनिवार को कार्यशाला के मुख्य वक्ता आईआईटी रुड़की के डॉ इंद्रदीप सिंह, आरएस मुलिक व आईआईटी इंदौर के डा. ऋतुनेश कुमार रहे। सत्र में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डा. इंद्रदीप सिंह का छात्रों के साथ इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में उन्होंने छात्रों को मशीनीकरण के बारे में जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली बुनियादी पारंपरिक प्रक्रियाओं के बारे में बताया। इसके अलावा, पारंपरिक सामग्रियों, पारंपरिक प्रक्रियाओं, उन्नत सामग्रियों और उन्नत प्रक्रियाओं पर हालिया रुझानों पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला के मुख्य विषय निर्माण तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आईआईटी इंदौर के डा. ऋतुनेश कुमार ने डेसिकेंट सिस्टम्स, लिक्विड डेसिकेंट सिस्टम्स की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सतह संशोधन, हाइब्रिड सिस्टम, एब्जॉर्बर और रीजेनेरेटर, वेटिंग फैक्टर, वायु की मास फ्लो रेट और नमी स्थानांतरण का प्रभाव आदि जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर मैकेनिकल विभाग के विभागध्यक्ष प्रो. केकेएस मेर, समंवयक डा. अमित कुमार, सह समंवयक प्रो. आशुतोष गुप्ता, डा. हिमांशु प्रसाद रतूड़ी, ऋषभ, दीपेंद्र, जयपाल, प्रियांशु डिमरी, अनुभव, अनमोल, शिवराज, अंकित, स्नेहा, निशिता, गौरव पाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता किशोर को सकुशल किया बरामद
Next: परिवहन अफसरों ने किया सोनप्रयाग-गौरीकुंड का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.