Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नशे के लिए रुपये नहीं देने पर की माँ-बाप से मारपीट
  • नैनीताल

नशे के लिए रुपये नहीं देने पर की माँ-बाप से मारपीट

RNS INDIA NEWS 26/08/2020
rns featured image new

शहर के मल्लीताल क्षेत्र में एक बेटे ने माता-पिता के साथ उस समय मारपीट शुरू कर दी, जब उसे नशे की लत ने हाथ उठाने पर मजबूर किया। रुपये नहीं देने पर मारपीट पर उतारु बेटे से माता-पिता ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे पकड़ कर काउंसिलिंग के बाद नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया है। खास बात यह है कि इससे पहले भी कई बार युवक नशा मुक्ति केंद्र जा चुका है। जानकारी के अनुसार शहर के मल्लीताल स्थित शेरवानी कंपाउंड निवासी एक दंपति विद्यालय में कार्यरत हैं। जोकि कोरोना काल के चलते इन दिनों घरों पर ही हैं। बुधवार को उनके बेटे ने नशे के लिए रुपये मांगे। विरोध करने पर बेटे ने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान नशे की लत में चूर बेटे ने मां के साथ मारपीट कर दी। बेटे को बेकाबू होते देख परिजनों ने मल्लीताल कोतवाली में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे नशा नशा मुक्ति केंद्र हल्द्वानी भेज दिया। युवक के पिता ने बताया बेटे स्मैक का लती है। स्मैक नहीं मिलने पर वह परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर देता है। बेटे का एक सप्ताह में करीब पांच से दस हजार रुपये खर्चा है। हालांकि इससे पूर्व उसे नौ बार नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा चुका है। लेकिन वापसी के बाद वह दोबारा नशा शुरू कर देता है। एसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया युवक को काउंसिलिंग के बाद एक बार फिर यानि 10वीं बार नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदाष्टमी के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई
Next: वन पंचायत की भूमि में हुए अतिक्रमण की जांच की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.